भूमि एवं भवन

 

    विश्वविद्यालयीय शैक्षिक, प्रशासनिक आदि भवनों के निर्माणार्थ जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सांगानेर क्षेत्र के ग्राम मदाउ एवं जगत श्रवणपुरा के निकट 01-05-1999 तथा 25-08-2001 को 78.85 हेक्टेयर  (लगभग 300 बीघा)  भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है ।  इस भूमि पर श्री जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्‍थान संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापना समिति द्वारा ब्रह्मपीठाधीश्वर सन्त शिरोमणि श्री नारायणदास जी महाराज के प्रयासों से भवन का निर्माण कार्य हाथ में लिया गया है ।  परिसर और भवन का शिलान्यास गुरुवार, 17-04-2003 को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति न्यायमूर्ति श्री अंशुमानसिंह जी के मुख्य आतिथ्य में ब्रह्मपीठाधीश्वर सन्तशिरोमणि श्री नारायणदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा किया गया।  निर्माण के प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन, अनुसन्धान केन्द्र भवन, पुस्तकालय भवन, 6 शैक्षिक भवनों, आवास भवनों का एवं छात्रावास आदि का कार्य पूरा हो चुका है ।  निर्मित भवन का लोकार्पण 14 सितम्बर, 2005 को महामहिम उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत के करकमलों द्वारा किया गया है ।